एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द बल्फ' की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। स्टंट परफॉर्म करते हुए एक्ट्रेस को गर्दन पर चोट लग गई है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड का भी एक जाना-माना नाम बन गई हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की है।

इस तस्वीर में प्रियंका की गर्दन पर चोट लगी हुई नजर आ रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि स्टंट परफॉर्म करने के दौरान प्रियंका को चोट लग गई है।

इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस देसी गर्ल को लेकर टेंशन में आ गए हैं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "ओह मेरी जॉब में पेशेवर खतरा।" एक्ट्रेस ने आगे यह भी बताया कि 'द ब्लफ' की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई है।

प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस प्रियंका को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब प्रियंका चोपड़ा किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुई हों। इससे पहले 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान स्टंट परफॉर्म करते समय भी प्रियंका चोपड़ा जख्मी हो गई थीं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार 'लव अगेन' फिल्म में नजर आई थीं। जेम्स सी. के निर्देशन में बनी

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर सैम ह्यूगन नजर आए थे। इस फिल्म में प्रियंका और सैम के रोमांस ने दर्शकों को खूब लुभाया था।

इसके अलावा एक्ट्रेस अमेजन प्राइम वीडियोज के शो 'सिटाडेल' में भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई।

इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज से फैंस के होश उड़ा दिए थे।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ एक्टर फरहान अख्तर लीड रोल में थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था।